नगर में दीपावली पर बाजार में जमकर की लोगों ने खरीदारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मिलक नगर में दीपावली की धूम,बाजारों में उमड़ी भीड़ मिठाइयों और सजावट से महका नगर का बाजार दीपावली का पर्व रोशनी से जगमगाने लगा रविवार की सुबह से ही बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों,आकर्षक लाइटों और सजावटी सामग्रियों से सजा दिया था मिठाई, दीए, पटाखे, उपहार और सजावट की दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं पूजा सामग्री और साज-सज्जा के सामान की खरीद में जुटी दिखीं जबकि बच्चे रंगीन पटाखों और मिठाइयों की ओर आकर्षित नजर आए। और मिठाइयों की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ी रही ।बही ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग नगर पहुंचे। अपने परिवार एवं बच्चों के साथ खरीदारी का आनंद लेते नजर आए। लोगों ने बताया कि दीपावली पर इस बार बाजारों में खूब रौनक है। और दाम भी सामान्य बने हुए हैं,। जिससे खरीदारी का मजा और बढ़ गया है।भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे मुख्य तीनबत्ती चौराह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ।ताकि लोग निश्चिंत होकर त्योहार की खरीदारी कर सकें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहगंज पश्चिमी में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, चार युवक गंभीर रूप से घायल

Wed Oct 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा कांवरिया शिव मंदिर के पास सोमवार देर रात्रि में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा खिरका स्थित शिव मंदिर के समीप एक तेज रफतार कार […]

You May Like

advertisement