जनता की सेवा को बताया राजनीति का असली मकसद – शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली

जनता की सेवा को बताया राजनीति का असली मकसद, कहा- सेवा से जो सुकून मिलता है, वह कहीं और नहीं

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (MLC) शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने एक बार फिर मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने अपने निजी कोष से जरूरतमंदों को 4 ट्राईसाइकिल, 1 व्हीलचेयर, 15 ठेले और 23 लोगों को कुल 1,97,000 रुपये के चेक वितरित किए।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जमाली ने कहा कि गरीबों, असहायों और वंचितों की सेवा ही उनके जीवन का संकल्प है। उन्होंने कहा,

“मेरी राजनीति का उद्देश्य सिर्फ जनसेवा है, न कि व्यक्तिगत लाभ। सेवा से जो सुकून मिलता है, वह किसी और कार्य से नहीं मिलता।”
एमएलसी जमाली ने बताया कि वह राजनीति में आने से पहले भी समाज सेवा से जुड़े रहे हैं और आगे भी जिले और क्षेत्र की जनता के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने भी मौजूद रहकर पार्टी की विचारधारा को दोहराया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वंचित, शोषित और जरूरतमंदों की सच्ची आवाज़ हैं।
उन्होंने दावा किया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता के बल पर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
ट्राईसाइकिल प्राप्तकर्ता:
करण गौंड (रामपुर कुकरउछी, हरैया), श्याम राज (देवसीपुर, जहानागंज), मोहम्मद अहमद (मुबारकपुर), वसीम अहमद (चांदपट्टी, हरैया)
व्हीलचेयर प्राप्तकर्ता:
अल्तमश (हैदराबाद, मुबारकपुर)
ठेला प्राप्तकर्ता:
मोहम्मद शोएब, मोइनुद्दीन, अंबिका, श्री राम राजभर, मोहम्मद आदिल, आलमगीर, सादिक, प्रभु नाथ गुप्ता, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद असलम, अलाउद्दीन, तस्लीम, आलम अली कुरैशी, नन्द किशोर बौद्ध
चेक प्राप्तकर्ता (1,97,000 रुपये):
परमी हरखू, संदीप यादव, बिन्दु जयप्रकाश, संवारी, रीना, संवारू प्रजापति, ज़ुल्फ़ा हसन, यमन जावेद, सेराज, मुन्ना गुप्ता, महफूज, सिराजुद्दीन, साइना आमिर, बकाउल्लाह, मोहम्मद असलम, मोहन राम, अनीता, रफ़ीउज़्ज़म, मोहम्मद एकराम, वसीम नेयाज, छेदी गौंड, कीरत राजभर, नौशाद

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सात करोड़ की लागत से सगड़ी की जर्जर चौदह सड़कों की होगी विशेष मरम्मत

Wed Oct 22 , 2025
सात करोड़ की लागत से सगड़ी की जर्जर चौदह सड़कों की होगी विशेष मरम्मत।=विधायक एच एन सिंह पटेल ने विधानसभा में उठाया था खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का मामला।=प्रमुख अभियंता शासन ने जारी किया कार्य योजना प्रपत्र।सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी विधानसभा की 14 खस्ता हाल सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए […]

You May Like

advertisement