पावन कार्तिक मास में लगातार 17वें दिन निकाली प्रभातफेरी

पावन कार्तिक मास में लगातार 17वें दिन निकाली प्रभातफेरी

सनातन धर्म का प्रचार प्रसार ही अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य: सचिन नारंग

फिरोजपुर 24 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 17वें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री राजू खुंडीया परिवार बना। पावन कार्तिक मास में श्री राजू खुंडीया ने अपनी बेटी दिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और प्रभातफेरी निकाली। सचिन नारंग, राजेश वासुदेवा, दविंदर राजू, साजन वर्मा, हरि ओम शर्मा और जगदीश मक्कड़ ने बहुत ही सुंदर भजनों/भेटों का गायन किया। इसके बाद श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का यह अदभुत नज़ारा देखने लायक था। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सचिन नारंग ने कहा कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार ही अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है इसी कारण से अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास में हर घर में सत्संग/भजन कीर्तन बिलकुल निशुल्क/मुफ्त में किया जा रहा है ताकि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक हो सके। सचिन नारंग ने सभी सदस्यों को अपील की कि सभी सदस्य अपने घरों में जन्मदिन और मैरिज एनिवर्सरी के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन/सत्संग जरूर करवाएं।

इस अवसर पर श्री राजू खुंडीया, नीतू, दिशा, मानव, दिया, शिवांगी, प्रदीप चानना अध्यक्ष, पुरूषोतम चावला, गुलशन चावला, संजीव हांडा, रामस्वरूप, राम नरेश, महंत शिवराम, गुलशन चावला, लोकेश तलवार, प्रवेश कुमार, राजू ओबेरॉय, मनोज गक्खड़, राजन जोशी, अजय ग्रोवर, राजेश बजाज, सुनीता, कटारिया, पूजा हांडा, संगीता चावला, रजनी पुरी, गीता बबूता, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं में युवा जोश की लहर दीपेंद्र कोश्यारी का भव्य स्वागत, बाइक रैली से गूंजा शहर

Sat Oct 25 , 2025
लालकुआं में युवा जोश की लहर दीपेंद्र कोश्यारी का भव्य स्वागत, बाइक रैली से गूंजा शहर लालकुआंरिपोर्टर ज़फर अंसारी लालकुआं: आज लालकुआं में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी के बाद पहली बार […]

You May Like

advertisement