कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक संपन्न

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक संपन्न

एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा की संयुक्त अध्यक्षता में की गई तैयारियों की समीक्षा

रायबरेली, 25 अक्टूबर 2025
आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए तहसील सभागार डलमऊ में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने की।
बैठक में मेला क्षेत्र में शांति व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, साफ-सफाई, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी लगाया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर समय मौजूद रहे। नगर पालिका को निर्देश दिया कि नालियों की साफ सफाई के साथ एंटी लारवा का छिड़काव और फागिंग कराई जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए मेला क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई जाए।
एडीएम प्रशासन ने कहा कि डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला धार्मिक आस्था एवं जनविश्वास से जुड़ा ऐतिहासिक पर्व है, इसलिए प्रशासनिक तैयारियां उच्चस्तरीय होनी चाहिए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और यातायात नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था की जाएगी ताकि मेले का आयोजन सकुशल संपन्न हो सके।
बैठक में उपजिलाधिकारी डलमऊ सत्येंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी, एसडीएम अभिषेक वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, तहसीलदार मंजरी एवं नगर पंचायत अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से समन्वय बनाते हुए मेले को सफल बनाने का संकल्प लिया।

अधिकारी द्वय ने घाटों का किया निरीक्षण

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम प्रशासन और एएसपी ने डलमऊ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाए, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और शौचालय पर्याप्त मात्रा में लगाए जाए। सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहे। घाटों की बैरिकेटिंग करा ली जाए। गंगा आरती के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसारमिशन शक्ति 5.0 के तहत

Sun Oct 26 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत घरेलू हिंसा/दहेज उन्नमूलन थीम पर ब्लॉक- बछरावां के ग्राम- खैरहनी में जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महिला कल्याण विभाग की यूनिट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन से शेफाली सिंह जिला मिशन कोऑर्डिनेटर जेन्डर द्वारा घरेलू हिंसा 2005, दहेज उन्नमूलन विषय पर विस्तृत […]

You May Like

advertisement