पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में मासिक कन्या पूजन भंडारा आयोजित

महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज द्वारा कार्तिक मास में कार्तिक महात्म के साथ होती है श्रीमद् भागवत कथा।
जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा, वैद्य प्रमोद कौशिक 26 अक्टूबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य में कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
कार्तिक मास में आश्रम में प्रतिदिन सांय 3 से 5 बजे तक कार्तिक महात्म श्रीमद् भागवत कथा भी की जा रही है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को आज कार्तिक मास में कन्याओं के पूजन गोमाता सेवा और कार्तिक महात्म श्रीमद् भागवत का पाठ कर पुण्य अर्जित विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि आज लाभ पंचमी का पर्व भी है। इस दिन व्यवसाय से जुड़े लोग माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन विशेष रूप से बहीखातों और लेखा-जोखा आदि की पूजा की जाती है।
माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से साधक के सौभाग्य में वृद्धि होती है और उसे माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। लाभ पंचमी को ज्ञान पंचमी, सौभाग्य पंचमी या लाखेनी पंचमी भी कहते हैं। यह त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है जो आज है। इस दिन को ज्ञान की आराधना, समृद्धि और नए व्यापार शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है,जबकि अन्य लोग समृद्धि और सौभाग्य के लिए भगवान गणेश और शिव की पूजा करते हैं। इस दिन नए बहीखातों पर शुभ-लाभ और स्वस्तिक का चिह्न बनाकर पूजा की जाती है।
इस अवसर पर महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज, के साथ यजमानों ने कन्या पूजन किया साथ ही संत समाज भी उपस्थित रहा।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर, सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, डॉ. संजीव कुमारी, सानवी, प्रधान बारु राम बंसल, गुलशन परवंदा, लव छाबड़ा अनन्य मित्तल अधिवक्ता, यश भास्कर, उमेश गर्ग इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज व यजमान श्रद्धालुगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बौरहवा बाबा अखाड़ा पर पहलवानो ने किया जोर आजमाइश

Sun Oct 26 , 2025
आजमगढ़ । जिला कुश्ती संघ आजमगढ द्वारा आयोजित सीनियर (पुरुष / महिला ) जिला कुश्ती प्रतियोगिता एवं आजमगढ़ कुश्ती प्रोत्साहन के लिए अंडर 17 (बालक वर्ग) पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 25 अक्टूबर 2025 दिन- शनिवार को अखाड़ा बौरहवा बाबा निकट रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर आयोजित किया गया। इस संबंध […]

You May Like

advertisement