जिलाधिकारी ने डिजिटल क्राप सर्वे की प्रगति की करी समीक्षा बैठक

जिन तहसीलों में डिजिटल क्राप सर्वे की आई.डी. एक्टिव नहीं हैं शीघ्र एक्टिव करने के दिये निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस देर शाम डिजिटल क्राप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल क्राप सर्वे में अभी कुछ तहसीलों में आई.डी. एक्टिव नहीं हो पायी हैं जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये शीघ्र आई.डी. एक्टिव करने साथ ही के निरन्तर मानीटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्राप सर्वे सरकार की प्रमुख प्राथमिकता में से एक है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। तथा बैठक में निर्देश दिये कि जो लोग डिजिटल क्राप सर्वे कार्य में लगे हैं उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाए, जिससे वह अपने कार्य को शीघ्र व समयान्तर्गत समाप्त कर लें। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन द्वारा डिजिटल क्राप सर्वे की आई.डी. जनरेट करने की अन्तिम तारीख 06 सितम्बर है। समस्त ए.डी.ओ. पंचायत को निर्देश दिये गए कि सप्ताह में एक बार निरीक्षण करते रहें, जिससे सुधार आ सके। तथा बैठक मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी सहित समस्त उपजिलाधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश में आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों के एसपीबदले

Mon Sep 1 , 2025
उत्तर प्रदेश में आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों के एसपीबदले31 अगस्त 2025 कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंलखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला जारी है। रविवार को एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली और आठ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए। […]

You May Like

Breaking News

advertisement