उत्तर प्रदेश में आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों के एसपीबदले

उत्तर प्रदेश में आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों के एसपीबदले
31 अगस्त 2025 कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में फेरबदल का सिलसिला जारी है। रविवार को एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली और आठ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए। इस बदलाव में कानपुर देहात, श्रावस्ती और शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हटा दिया गया है।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एसपी शामली राम सेवक गौतम (बैच 2013) को पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं एसपी कानपुर देहात अरविंद मिश्र (बैच 2015) को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी श्रावस्ती घनश्याम (बैच 2015) को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाया गया है।

नई तैनातियां इस प्रकार हैं –

श्रद्धा नरेंद्र पांडेय (बैच 2017), सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, अब पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात होंगी।
राहुल भाटी (बैच 2018), पुलिस अधीक्षक एसएसएफ लखनऊ, अब पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती के पद पर रहेंगे।
लाखन सिंह यादव (बैच 2018), पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ बनाया गया है।
नरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक बागपत, को पुलिस अधीक्षक शामली के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, को पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने मंगल दलों को किया खेल किट का वितरण

Mon Sep 1 , 2025
सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने मंगल दलों को किया खेल किट का वितरणबदायूँ : 30 अगस्त। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बदायूं द्वारा ग्राम पंचायतों में गठित युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री के रूप में खेल किट का […]

You May Like

Breaking News

advertisement