युवा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की निर्भीकता और निष्ठा से प्रेरणा लें

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की 135 वीं जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्यकार रमेश गौतम ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी क्रांतिकारी के साथ -साथ एक निर्भीक पत्रकार भी थे। उनकी निर्भीकता और निष्ठा से युवा प्रेरणा लें। विशिष्ट अतिथि डॉ.सुरेश रस्तोगी ने गणेश शंकर विद्यार्थी को महान क्रांतिकारी के साथ-,साथ प्रखर पत्रकार भी बताया। भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 11 लोगों ने भाग लिया।जिसमें इन्द्र देव प्रथम, मंजू लता द्वितीय तथा प्रकाश चंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को हार, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए।अध्यक्षता रमेश गौतम ने की। संचालन अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। प्रमुख रूप से जितेंद्र सक्सेना,निर्भय सक्सेना,सुनील कुमार शर्मा,रणधीर प्रसाद गौड़ धीर,राजकुमार अग्रवाल मंजू लता मौजूद रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जगदीशपुर गांव में कुल्ली नदी पर बना पटरी पुल टूटा, ग्रामीणों ने सांसद विधायक को लिखा पत्र

Mon Oct 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में कुल्ली नदी पर बना पटरी पुल बहुत समय से टूटा पड़ा है। गांव वालों का आरोप है कि किसी भी जन प्रतिनिधि ने पटरी पुल की समस्या का कोई भी समाधान नहीं कराया है। और उनका […]

You May Like

advertisement