अनोखी मिसाल कायम करेगा रेवाड़ी में आयोजित होने वाला प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह : धनेश विद्यार्थी

अनोखी मिसाल कायम करेगा रेवाड़ी में आयोजित होने वाला प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह : धनेश विद्यार्थी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में आयोजीत होगा पत्रकार सम्मान समारोह।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई की अहम बैठक हुई आयोजित।

रेवाड़ी,16 जून : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई की एक अहम बैठक जिला संरक्षक जगदीश यादव की अध्यक्षता में रेवाड़ी के मीडिया सेंटर में आयोजित हुई। इसका संचालन जिला अध्यक्ष धनेश विद्यार्थी ने किया।
इस बैठक में उपस्थित श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की रेवाड़ी जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों और रेवाड़ी भाजपा के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद माता के निधन पर दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद इस बैठक की कार्यवाही शुरू की।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मती से निम्न प्रस्ताव पारित किए
15 जुलाई तक संघ की रेवाड़ी जिला इकाई से जुड़े सभी सदस्यों की सूची सार्वजनिक रूप से जारी होगी।
16 जून संघ की रेवाड़ी जिला इकाई की सदस्यता की अंतिम तारीख निश्चित।
2 दिन में 22 जून को फर्रूखनगर – पटौदी में आयोजित “क़लम श्री अवार्ड” लेने के लिए आवेदन देना होगा।
20 जून तक 29 जून को रेवाड़ी में आयोजित होने वाले प्रदेशस्तरीय “पत्रकार सम्मान समारोह” की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
रेवाड़ी जिला कार्यकारिणी के लगभग 20 पदाधिकारियों और सदस्यों की संशोधित और अंतिम सूची 22 जून को प्रदेश कार्यालय को सौंपी जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष धनेश विद्यार्थी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल की अध्यक्षता में आगामी रविवार 29 जून को रेवाड़ी में आयोजित होने वाला “पत्रकार सम्मान समारोह” सम्पूर्ण हरियाणा प्रदेश में एक अलग मिसाल कायम करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के रेवाड़ी जिलाध्यक्ष धनेश विद्यार्थी, जिला संरक्षक जगदीश यादव, महासचिव पवन टूमना, संजू कौशिक, दिनेश चौहान, राजकुमार, भानू शर्मा, चंद्रशेखर, धर्मेंद्र लखेरा, देवेंद्र सिंह के साथ साथ अन्य पत्रकार भी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम सब मिलकर बुजुर्गों के साथ होने वाली दुर्व्यवहार को रोक सकते है  - डॉ. एकता लंगेह

Mon Jun 16 , 2025
महासमुंद, 16 जून 2025/ विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर समाजसेवी डॉ एकता लंगेह के मार्गदर्शन में आशियाना वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डा. एकता ने कहा कि बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार एकल या बार-बार होने वाली घटना या उचित कार्रवाई […]

You May Like

advertisement