सोशल मीडिया का उपयोग अत्यंत सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए किया जागरूक : नीतिका भारद्वाज

थानेसर, (संजीव कुमारी) 5 फरवरी : जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशानिर्देशानुसार दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र में डिजिटल दुनिया का प्रबंधन साझा करने से पहले सोचें विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता शिविर के दौरान साइबर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को किसी भी समाचार या जानकारी को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच करने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया का उपयोग अत्यंत सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर थोड़ी-सी लापरवाही साइबर अपराध और धोखाधड़ी का कारण बन सकती है। सीजेएम एवं सचिव नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में डिजिटल जागरूकता बढ़ाना है, ताकि आमजन साइबर फ्रॉड, फर्जी समाचारों एवं अन्य ऑनलाइन अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाटक उजबक राजा ने दर्शकों को गुदगुदाते हुए दिया स्वदेशी अपनाओ का संदेश

Fri Feb 6 , 2026
शान बढ़ाने के चक्कर में बेइज्जत हुआ उजबक राजा, ठहाकों से गूंजी चौपाल।अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में कुरुक्षेत्र के रंगकर्मियों ने दिखाए अभिनय के जौहर।झूठी शान के लिए उजबक राजा ने लुटा दिया राजपाट, रानी से पड़ी फटकार। कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 5 फरवरी : फरीदाबाद में चल रहे 39वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड […]

You May Like

advertisement