राष्ट्र की प्रगति के लिए अपनी सोच और व्यवहार में लानी होगी पारदर्शिता : कुलपति धीमान

राष्ट्र की प्रगति के लिए अपनी सोच और व्यवहार में लानी होगी पारदर्शिता : कुलपति धीमान

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह की शुरुआत।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष का थीम है “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी”। इसी कड़ी में सोमवार को कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सतर्कता की शपथ दिलाई।
कुलपति प्रो. धीमान ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए हमें अपनी सोच और व्यवहार में पारदर्शिता लानी होगी। उन्होंने कहा सच्चा नागरिक वही है जो न केवल स्वयं ईमानदार रहे, बल्कि दूसरों को भी ईमानदारी के लिए प्रेरित करे। भ्रष्टाचार सिर्फ एक व्यक्ति या संस्था को नहीं, बल्कि पूरे समाज के विकास को रोकता है। इसलिए हमें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में नैतिक मूल्यों और निष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का हर सदस्य इस दिशा में एक आदर्श प्रस्तुत करे। यदि हम सभी अपने कार्यों में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व का भाव रखें, तो विश्वविद्यालय के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर प्रो. शुभा कौशल ने बताया कि विजिलेंस जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक देशभर में मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता के मूल्यों को सशक्त करना है। इसी कड़ी में आयुष विश्वविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, लेख लेखन प्रतियोगिता, संगोष्ठी समेत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
इस अवसर पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. जितेश कुमार पंडा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला, प्रो. सुनीति तंवर, प्रो. रविंद्र अरोड़ा, प्रो. विदुषी त्यागी, डॉ. सुधीर मलिक, डॉ. सतबीर चावला समेत अन्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी संस्कृति के महाकुंभ रत्नावली का होगा आगाज

Tue Oct 28 , 2025
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे उद्घाटन।3500 कलाकार, चार दिन, 34 विधाए व 6 मंचों पर बिखेरेंगे हरियाणवी संस्कृति का लोक रंग। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 27 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को चार दिवसीय हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored