हरियाणवी संस्कृति के महाकुंभ रत्नावली का होगा आगाज

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे उद्घाटन।
3500 कलाकार, चार दिन, 34 विधाए व 6 मंचों पर बिखेरेंगे हरियाणवी संस्कृति का लोक रंग।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 27 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को चार दिवसीय हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। 28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले हरियाणवी संस्कृति के महाकुंभ में प्रदेश भर के 3500 युवा कलाकार, 34 विधाओं में 6 मंचों पर हरियाणवी संस्कृति के लोक रंग बिखेरंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रदेश भर से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गया है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दोपहर बाद रत्नावली समारोह की तैयारियों का जायजा लेकर सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि समारोह में पहंुचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हरियाणवी ढोल नगाड़ो, बीन, सपेरों की टीम जोरदार ढंग से स्वागत करेगी और कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अगुवाई में मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को हरियाणा के मान-सम्मान की प्रतीक पगड़ी सबसे पहले पहनाई जाएगी। उसके बाद आत्मनिर्भर भारत व स्वावलंबी भारत पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम।
रत्नावली का उद्घाटन समारोह ऑडिटोरियम हॉल में होगा। आडिटोरियम हाल में रिचुअल्स और पाप सांग हरियाणवी, दोपहर बाद हरियाणवी कोरियोग्राफी व हरियाणवी लूर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आरके सदन में प्रातः कालीन सत्र में हरियाणवी भजन व दोपहर बाद ड्यूट रागनी की प्रस्तुति होगी। ओपन एयर थियेटर में प्रातः कालीन सत्र में सोलो डांस पुरुष व दोपहर बाद छात्रों की रागनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सीनेट हॉल में हरियाणवी भाषण प्रतियोगिता व हरियाणवी पगड़ी बांधो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खुला मंच पर दोपहर बाद विद्यार्थियों की सांग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्रश हाल में लोक चित्रकला की कार्यशाला एवं प्रदर्शनी, बोहिया/इंडी/पीढ़ा/ बंदरवाल/फुलझड़ी तैयार करना प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
मीडिया टीम मैनेजमेंट कमेटी संभालेगी मीडिया कमान।
राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में 6 विभिन्न मंचों पर होने वाली 34 विधाओं की कवरेज व मीडिया प्रबंधन के लिए बनाई गई मीडिया मैनेजमेंट कमेटी के लिए लोक सम्पर्क विभाग व जनसंचार विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया को संयोजक बनाया गया है। इस कमेटी में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, उपनिदेशक डॉ. सलोनी दिवान, लोक सम्पर्क विभाग की उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, आईएमएसी एंड एमटी के डॉ. आबिद अली, डॉ. प्रदीप राय व डॉ. अभिनव कटारिया तथा यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के डॉ. सुशील टाया को शामिल किया गया है। इसके साथ ही मीडिया संस्थान के छात्र भी इसमें सहयोग करेंगे। छात्रों को रत्नावली में मीडिया मैनेजमेंट और समाचार लेखन के गुर सिखाए जाएंगे। रत्नावली का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा में निखार लाना है चाहे वो कला का क्षेत्र या लेखन का।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पावन कार्तिक मास में लगातार 21वें दिन निकाली 22वीं प्रभातफेरी

Tue Oct 28 , 2025
सत्संग/भजन कीर्तन में तन की नहीं, मन की हाजरी लगाओ श्रद्धा से: सचिन नारंग फिरोजपुर 28 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार 21वें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री राशपिंदर शास्त्री परिवार बना। अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा […]

You May Like

advertisement