कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में मारे गए सैलानियों को दी गई श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में मारे गए सैलानियों को दी गई श्रद्धांजलि

(पंजाब) फिरोजपुर 24 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर के शहीद उधम सिंह चौंक से लेकर बाबा नामदेव चौंक तक सैकड़ो की गिनती में पहलगाम में मारे गए सैलानियों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि भेंट की गई। श्रद्धांजलि भेंट करने वालों में फिरोजपुर की समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं व्यापारियों ने हिस्सा लिया। संगठनों के प्रतिनिधियों के हाथों में तिरंगे झंडे पकड़े हुए थे और हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

     फिरोजपुर फाउंडेशन, ब्राह्मण सभा फिरोजपुर, विश्व हिंदू परिषद, फिरोजपुर हिंदू जागरण मंच, अरोड़ वंश सभा, खत्री सभा, सेवा भारती, एकल विद्यालय, सरहदी लोक सेवा समिति अमृतवेला प्रभात सोसायटी, इत्यादि सैकड़ो फिरोजपुर वासियों ने भाग लिया। 

    डॉक्टर कमल बागी, अनिरुद्ध गुप्ता, अशोक बहल, रिंकू ग्रोवर, अश्वनी ढींगरा, शैलेंद्र बबला, पीसी कुमार ने पहलगाम में किए गए कायराना हमले की निंदा की और भारत सरकार से मांग की के आतंकियों को और उनके आकाओं को जल्द से जल्द मिट्टी में मिलाकर जहन्नुम में पहुंचाया जाए। 

    इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर मारे गए शहीद सैलानियों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस पर कैसे करें भरोसा, यहां तो टूटने लगी है उम्मीद

Sat Apr 26 , 2025
पुलिस पर कैसे करें भरोसा, यहां तो टूटने लगी है उम्मीद आजमगढ़। थाना रानीकी सराय चोरो को जमीन निगल गई या आसमान। पुलिस पर कैसे करें भरोसा, यहां तो उम्मीद टूटने लगी है। पीड़ित परिवार की पीडा जिनके घरों व दुकानों को चोरों ने खंगाल डाला और आज तक पर्दाफाश […]

You May Like

Breaking News

advertisement