हरियाणवी संस्कृति के उत्थान में मीडिया चौपाल नवीन प्रयोगः प्रो. संजय कौशिक

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 30 अक्टूबर : हरियाणवी संस्कृति के उत्थान में मीडिया चौपाल नवीन प्रयोग है। मीडिया चौपाल से हरियाणवी बोली को भाषा बनने में बहुत मदद मिलेगी क्योंकि यह वह मंच है जहां अपनी बोली, अपने खान-पान व अपनी संस्कृति की बात अपनी बोली में होती है। यह विचार गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने गुरुवार को रत्नावली समारोह के तीसरे दिन मीडिया चौपाल में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए दी।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा बधाई के पात्र हैं जिनके कुशल मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति के विकास में अहम् योगदान दे रहा है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय भी 12 से 14 नवम्बर को युवा महोत्सव शंखनाद का आयोजन करने जा रहा है। हमारा विश्वविद्यालय भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरह हरियाणवी बोली व सांझी तथा संस्कृति को प्रोत्साहित करने की पुरजोर कोशिश करेगा।
 
				 
					 
					



