सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, दृढ़ संकल्प और अनुशासन का प्रतीक : कल्याण

विधान सभा अध्यक्ष ने 150वीं जयंती पर दी शुभकामनाएं।

चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 30 अक्तूबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को एकता और अखंडता के संदेश के साथ शुभकामनाएं दी हैं।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, दृढ़ संकल्प और अनुशासन का प्रतीक था। उन्होंने स्वतंत्र भारत के निर्माण में जिस अद्वितीय नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शिता का परिचय दिया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि पटेल जी के विचारों में निहित सांस्कृतिक चेतना और शांति का संदेश समाज को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ें और सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौशल विकास का केन्द्र बना रत्नावली

Fri Oct 31 , 2025
स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने की कार्यशाला बना रत्नावली।मनोरंजन के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा कर रहा है रत्नावली महोत्सव।हस्तशिल्प मेले में 42 स्टाल पर सैंकेड़ो छात्र के उत्पादों की लाखों में बिक्री। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 30 अक्टूबर : हरियाणा की लोक संस्कृति के परिचायक के रूप में स्थापित […]

You May Like

Breaking News

advertisement