राष्ट्रीय एकता दिवस पर थाना बिलरियागंज में शपथ ग्रहण व रन फॉर यूनिटी 2025 कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्रीय एकता दिवस पर थाना बिलरियागंज में शपथ ग्रहण व रन फॉर यूनिटी 2025 कार्यक्रम संपन्न
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना परिसर में शुक्रवार को सुबह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर “रन फॉर यूनिटी 2025” एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे ने उपस्थित सभी पुरुष आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की अखंडता को मजबूती प्रदान करनी है। शपथ ग्रहण के बाद थाना परिसर से रन फॉर यूनिटी की शुरुआत की गई। थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष आरक्षियों ने हाथों में बैनर लेकर दौड़ लगाई और विकासखंड बिलरियागंज तक पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मी उत्साह के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना तथा नागरिकों में देशभक्ति व जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 सदस्य टीम ने जे एल एन मेडिकल कॉलेज अजमेर के ART सेंटर पर विजिट

Sat Nov 1 , 2025
अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीविश्व स्वास्थ्य संगठन के हेड ऑफिस जिनेवा स्विट्जरलैंड से एवं उनके साथ विश्व साथ स्वास्थ्य संगठन भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी अजमेर के साथ एक अति विशिष्ट 15 सदस्य टीम ने जे एल एन मेडिकल कॉलेज अजमेर के ART सेंटर […]

You May Like

advertisement