मीरगंज से बरेली तक इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मांग, एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मीरगंज कस्बे से इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने की मांग की है। मीरगंज से सीधे कोई समुचित साधन न होने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीम मीरगंज आलोक कुमार जी को कार्यालय में पूर्व सांसद एवं विधायक प्रत्याशी एवं वार्ड नंबर 30 से संभावित प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के लईक अहमद मंसूरी के पुत्र लादेन मंसूरी व योगेंद्र यादव ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया। जिसमे प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि बरेली मुख्यालय से मीरगंज मुख्यालय की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है। बरेली से फतेहगंज पश्चिमी तक सिटी बस चलाई जा रही हैं मीरगंज से बरेली रोजाना छात्र-छात्राएं और महिलाएं दिहाड़ी मजदूर वर्ग और अधिवक्ता और शिक्षक कर्मचारी रोज अप डाउन (आते जाते) हैं। मीरगंज मुख्यालय पर तहसील, सीएचसी, गन्ना शुगर मिल, बीएड, आईटीआई, बीटीसी व अन्य दर्जनों कॉलेज हैं। नगर पंचायत शीशगढ़ व आंवला आदि को जोड़ने वाली सड़कें भी मीरगंज मुख्यालय से जुड़ी हुई हैं। बरेली सिटी इलेक्ट्रॉनिक बसें फतेहगंज पश्चिमी तक चल रही है उसे मीरगंज तक चलाने की मांग की। बताया मीरगंज मुख्यालय पर कोई रोडवेज बस अड्डा नहीं है। और न ही रेलवे स्टेशन से कोई पैसेंजर गाड़ी है। इसलिए आने जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है। इसलिए मीरगंज तक सिटी बस को चलाया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनआईएफटी रायबरेली में प्रख्यात फिल्ममेकर और विज़ुअल डिज़ाइनर प्रसून मजूमदार का मास्टरक्लास आयोजन

Sat Nov 1 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत एनआईएफटी रायबरेली में प्रख्यात फिल्ममेकर और विज़ुअल डिज़ाइनर प्रसून मजूमदार का मास्टरक्लास आयोजन रायबरेली, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) रायबरेली में आज एक प्रेरणादायी मास्टरक्लास का आयोजन किया गया, जिसमें पुरस्कारप्राप्त फिल्ममेकर, उद्यमी और विज़ुअल डिज़ाइनर प्रसून मजूमदार ने छात्रों से संवाद किया। अपने सत्र […]

You May Like

advertisement