अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय मंच पर जिले के खिलाड़ियों ने लहराई परचम

आजमगढ़।राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर के जिले के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 14 गोल्ड सहित कुल 45 मेडल पर जमाया कब्जा। जीत के बाद जनपद पहुंचते ही रोडवेज परिसर में अभिवावकों सहित सभी ने माल्यार्पण व मिठाई किया जोरदार स्वागत।कुडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 16वां कुडो नेशनल टूर्नामेंट, 17वां अक्षय कुमार इंटरनेशनल टूर्नामेंट और 6वां फेडरेशन कप का भव्य आयोजन।

गुजरात के सूरत स्थित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था। जिसमें देश के 23 राज्यों से 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश से कुल 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कुडो उत्तर प्रदेश सचिव संजय यादव एवं कुडो आज़मगढ़ सचिव देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आज़मगढ़ के कुल 23 खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 गोल्ड सहित कुल 45 मेडल पर कब्जा जमाते हुए प्रदेश सहित जनपद का गौरव बढ़ाया।

वही सचिव ने बताया कि हमारे खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जनपद का मान बढ़ाया है। कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को इस खेल से जोड़े ताकि सेल्फ डिफेंस के साथ फिटनेस को बढ़ावा मिल सके।

इस अवसर पर कुडो एसोसिएशन आज़मगढ़ की उपाध्यक्ष नितीका सिंह, कोषाध्यक्ष हिमांशु यादव, कोच विनोद कन्नौजिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आशा सगीनियो ने बकाया मानदेय भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री के नामित जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Sun Nov 2 , 2025
आजमगढ़। आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के तत्वधान में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची बड़ी संख्या में आशा संगिनीयो ने बकाया मानदेय के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने बताया कि 2005 से हम […]

You May Like

advertisement