Uncategorized

विद्या भारती संगीत केन्द्र का पुनः शुभारंभ

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 1 नवम्बर : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में विद्या भारती संगीत केन्द्र का पुनः शुभारंभ आज किया गया। संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा ने विधिवत रूप से संगीत केन्द्र का शुभारंभ करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान के सहसचिव डॉ. पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र वालिया, उत्तर क्षेत्र प्रमुख अनिल कुलश्रेष्ठ, श्री सोमदत्त भी साथ थे। संस्थान के प्रबंधक सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती संगीत केन्द्र प्रयाग संगीत समिति से मान्यता प्राप्त है। केन्द्र से गायन और वादन विधाएं संचालित होती हैं। छात्र अथवा समाज का अन्य कोई भी व्यक्ति यहां पर शास्त्रीय गायन, सितार, हारमोनियम, बांसुरी, तबला, पखावज आदि सीखकर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र में नियमित कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं। संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, कला भी चलनी चाहिए। बच्चों को संगीत के साथ-साथ संस्कृति और संस्कार भी यहां से मिलते हैं। उन्होंने आगन्तुकों से आह्वान किया कि बच्चे यहां आकर संगीत सीखें और लाभान्वित होकर जाएं। संगीत केन्द्र के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि छात्रों की रुचि एवं क्षमता के अनुसार उन्हें विधाएं सिखाई जाएंगी। उन्होंने आह्वान किया कि संगीत सीखने के इच्छुक अधिक से अधिक छात्र यहां आएं और संगीत की अनेक विधाओं का ज्ञान प्राप्त करें।
विद्या भारती संगीत केन्द्र का पुनः शुभारंभ करते हुए संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा।
विद्या भारती संगीत केन्द्र के शुभारंभ पर संबोधित करते हुए संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा। साथ हैं डॉ. पंकज शर्मा, वीरेन्द्र वालिया, सुधीर कुमार एवं केन्द्र संचालक पंकज शर्मा।
विद्या भारती संगीत केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर अधिकारीगण एवं प्रशिक्षु।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel