कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर बुधवार को इलाके के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। भोर होते ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे।कस्बा और गांव खिरका जगतपुर, ठिरिया खेतल, कुरतरा, अगरास, लोहारनगला, टिटोली, सोरहा, चिटोली, सतुईया खास, सतुईया पट्टी, औंध, बकेनिया, गौहाना, रहेपुरा जागीर, खिलचीपुर कस्बा आदि से चौपहिया,दोपहिया वाहनों से रामगंगा मेले के भोलापुर और मीरापुर घाटों पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाकर देश दुनिया की कुशलता की कामना करते हुए पुण्य अर्जित किया।
दोनो घाट पर देर रात से ही दुकानदारों ने अपने स्टॉल और दुकानें सजानी शुरू कर दी थीं। सुबह होते-होते घाटों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, टेंपो और टुकटुक से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गंगा में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते और रामगंगा में प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। कुछ श्रद्धालुओं लोगों ने संगीत भगत बजवाई कई जगहों पर आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद चखा। धार्मिक माहौल में शामिल हुए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार दरोगा प्रदीप कुमार पंकज कुमार कोंस्टेबल प्रदीप कुमार फोर्स के साथ घाटों पर मुस्तैद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल हाईवे के धनेटा फाटक के पास बरेली से दिल्ली जा रही निजी अनियंत्रित यात्री बस ने टैम्पो और दो बाइक में मारी जोरदार टक्कर

Thu Nov 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नेशनल हाइवे के धनेटा फाटक के पास बरेली से दिल्ली जा रही निजी अनियंत्रित यात्री बस ने टेम्पो और दो बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार और टेम्पो सवार यात्री घायल हो गए।सूचना […]

You May Like

advertisement