श्री गुरु नानक देव जयंती पूरे विश्व में मानव, धार्मिक और सेवा भावना का संदेश फैलाने का है महान उत्सव : सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा और कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर श्री गुरुतेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सभी को न्योता दिया।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 नवंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की जयंती एवं प्रकाश पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे विश्व में मानव, धार्मिक और सेवा भावना का संदेश फैलाने वाला एक महान उत्सव है। सिख धर्म के प्रथम गुरु, करुणा, सत्य और समानता के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी एक महान संत एवं मानवता की सेवा के लिए एक प्रेरणा है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बुधवार को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कुरुक्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूर्व राज्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में रतगल गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और जिला की शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसी दौरान श्री गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए हुए सत्य, करुणा, समानता और सेवा के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सौहार्द स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश हम सभी का पथ प्रशस्त करते रहेंगे और उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर 7 नवंबर को होंगे कार्यक्रम : विश्राम कुमार मीणा

Thu Nov 6 , 2025
कार्यक्रम में एक साथ गाया जाएगा वंदे मातरम गीत। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 नवंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 7 नवंबर को 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में एक साथ वंदे मातरम गीत […]

You May Like

advertisement