दिल्ली के सीएम बोली बिहार की जनता जानती है, नायक कौन है और खलनायक कौन है

अजय कुमार

रोहतास (बिहार)। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान डेहरी विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब अपने हित और भविष्य को अच्छी तरह समझती है और वे वही सरकार चुनेंगी, जिसने वास्तव में राज्य की प्रगति के लिए काम किया है। रेखा गुप्ता ने कहा की राज्य का विकास केवल मोदी जी के नेतृत्व और नीतीश जी की सरकार में ही संभव है।
अपने संबोधन में रेखा गुप्ता ने बिना नाम लिए महागठबंधन और उसके नेताओं पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता सिर्फ भीड़ इकट्ठा करते हैं, तीखे भाषण देते हैं और जनता की भावनाओं को भड़काते हैं, लेकिन असल समय आने पर जनता को छोड़कर विदेश चले जाते हैं।
उन्होंने कहा, “जो जनता को भड़काते हैं, अनाप-शनाप बोलते हैं, नफरत फैलाते है। मैं उन्हें बता दूं कि यह बिहार है। यहां जनता के दिलों पर राज करने वाला ही जननायक होता है। चुनाव खत्म होते ही ऐसे नालायक लोग विदेश छुट्टियां मनाने जाते है। जनता अपने हित को पहचानती है। कौन नायक है, कौन खलनायक और कौन नालायक जनता सब जानती है। मुख्यमंत्री ने बिहार के शेरघाटी औरंगाबाद डेहरी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया और उन्हें जिताने की अपील मतदाताओं से की। सभा को एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिह सांसद अरुण भारती सहित आदि ने संबोधित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं नव कुण्डीय सहस्त्रचण्ड़ी यज्ञ 7 नवम्बर से शुरू

Fri Nov 7 , 2025
भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं नव कुण्डीय सहस्त्रचण्ड़ी यज्ञ 7 नवम्बर से शुरू पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार 7 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025तक दिव्य,आलौकिक नव कुण्डीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। […]

You May Like

advertisement