राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु आयोजित हुई बैठक

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु आयोजित हुई बैठक

रायबरेली, 06 नवम्बर 2025
मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व अमित पाल सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में 13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज(व0 श्रेणी), समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त सिविल जज(क0 श्रेणी) के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता मा0 जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह द्वारा की गयी।
मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछले लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किये।
बैठक में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य के द्वारा मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के प्रकाश में न्यायालय में लम्बित मामलों का निस्तारण कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने का प्रयास किया गया।
इस बैठक में नोडल अधिकारी लोक अदालत अमित कुमार पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह, सिविल जज (सी0डि0) अमित मिश्रा, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिशा, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सी0डि0)- अमोद कंठ, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रे-द्वितीय प्रभाष त्रिपाठी, सिविल जज (जू0डी0) खैरून निशा, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ज्योति प्रकाश सिंह व अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेमी ने प्रेमिका की उड़ा दी बांके से गर्दन

Fri Nov 7 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में शादीशुदा प्रेमिका की उसके ही प्रेमी ने बांके से गर्दन उड़ा दी है। दो बच्चों की माँ पति को छोड़कर प्रेमी के साथ इश्क में गिरफ्तार थी। विवाहिता को अपने प्रेमी से मिलने में दिक्कत न हो इसके लिए वह पति से लड़कर मायके […]

You May Like

advertisement