प्रेमी ने प्रेमिका की उड़ा दी बांके से गर्दन

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में शादीशुदा प्रेमिका की उसके ही प्रेमी ने बांके से गर्दन उड़ा दी है। दो बच्चों की माँ पति को छोड़कर प्रेमी के साथ

इश्क में गिरफ्तार थी। विवाहिता को अपने प्रेमी से मिलने में दिक्कत न हो इसके लिए वह पति से लड़कर मायके में रह रही थी। मृतका के परिजनों ने उसके पति को ही नामज़द किया था लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दूध का दूध पानी का पानी करते हुए असली क़ातिल उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया मामला। मामला बछरांवा थाना इलाके के शेखपुर समोधा गांव के बाहर का है। यहाँ कल सुबह ग्रामीणों ने लगभग 30 वर्षीय महिला का शव पड़े देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान शेखपुर समोधा की रहने वाली सोनी के तौर पर हुई। सोनी का पास में ही स्थित इचौली गांव में वही के रहने वाले गुरु प्रसाद से हुआ था। सोनी और गुरु के दो बच्चे हैं। गुरु प्रसाद अक्सर मज़दूरी करने बाहर भी जाता था। इस दौरान काफी पहले पास मे खाले गांव निवासी राजू पासी और सोनी के बीच प्रेम सम्बन्ध हो गए थे। सोनी के पति को यह पता चला तो उसने विरोध शुरू किया। सोनी ने प्रेमी से निर्बाध तौर पर मिलने का रास्ता निकालते हुए वह लड़ झगड़ कर मायके में रहने लगी। दोनों के अवैध संबंधों में सोनी के मायके वाले भी मूक समर्थक बने थे। तीन दिन पहले सोनी घर से गायब हुई तो मायके वालों ने पति गुरुप्रसाद पर गायब करने का आरोप लगाया था। कल शव मिलने पर मायके वालों ने गुरुप्रसाद को नामज़द कर दिया। उधर पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन खंगाला तो मामला कुछ और ही सामने आया। दरअसल सोनी का प्रेमी राजू पासी उस पर विवाह का दबाव बना रहा था। लेकिन सोनी मौज मस्ती के लिए राजू से जुड़ी रहना चाहती थी जबकि अपने पति को उसका छोड़ने का इरादा बिलकुल नहीं था। इस बात से राजू पासी नाराज़ था और उसे शक था कि उसके और लोगों से भी अवैध सम्बन्ध हैं। राजू पासी ने तीन दिन पहले बाजार से तीस रुपये का एक बांका खरीदा और और उसी से हत्या कर शव को खांयी में डाल दिया। शिनाख्त छिपाने के लिए उसने सिर को धड़ से अलग किया और इसे पास ही फेक दिया। पुलिस ने आला क़त्ल बरामद करते हुए आरोपी प्रेमी राजू पासी को जेल भेज दिया हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री सडक़ों, इमारतों और उद्योगों के साथ दिलों और विचारों के जुड़ाव को मानते हैं असली विकास : सुमन सैनी

Fri Nov 7 , 2025
उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक ढंग से जालखेडी में धर्मशाला का किया शिलान्यास।धर्मशाला हमारे समाज की सहकारिता, सद्भाव और सेवा भाव को आत्मसात करने की परंपरा का प्रतीक। बाबैन,लाडवा, प्रमोद कौशिक 6 नवंबर : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement