डबल ओटीपी से साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट पर लगेगा अंकुश : पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन

डबल ओटीपी से साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट पर लगेगा अंकुश : पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन

कुरुक्षेत्र पिपली, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक/अमित 10 माई : हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अभेद्य एप व डबल ओटीपी प्रणाली के रूप में एक सशक्त पहल की गई है। वर्तमान में साइबर ठग पीड़ित को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर, फर्जी अधिकारी बनकर या मानसिक दबाव बनाकर स्वयं उससे ओटीपी सांझा करवा लेते हैं। साइबर अपराधी विशेषकर 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपने जाल में फंसाते हैं। आमजन विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए अभेद्य ऐप एवं डबल ओटीपी प्रणाली कारगार साबित हो रही है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा अभेद्य ऐप के साथ डबल ओटीपी प्रणाली लागू की है। यह प्रणाली ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी घटनाओं में सुरक्षा प्रदान करती है। जब साइबर ठग वरिष्ठ नागरिक पर दबाव बनाता है, तो दूसरा ओटीपी परिजन के पास जाने से परिवार को तुरंत अलर्ट मिल जाता है और धोखाधड़ी रुक जाती है। उन्होंने बताया कि अभेद्य एप’ और डबल ओटीपी प्रणाली आमजन के लिए सुरक्षा, विश्वास और जागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है तथा आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी एजेंसी फोन पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। यदि मोबाइल पर डिजिटल अरेस्ट के नाम से कोई कॉल आए तो घबराएं नहीं, तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। वरिष्ठ नागरिक ‘अभेद्य’ ऐप का उपयोग करें तथा डबल ओटीपी के लिए अपने विश्वसनीय संपर्क को नामित करवाएं।
कैसे काम करती है डबल ओटीपी प्रणाली।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहला ओटीपी वरिष्ठ नागरिक के मोबाइल पर आता है। दूसरा ओटीपी/पुष्टि कॉल उनके द्वारा नामित विश्वसनीय परिजन/मित्र के पास जाता है। लेन-देन तभी पूरा होगा जब दोनों स्तर पर सत्यापन हो जाए। इस तरह यह प्रणाली डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं को रोकने में सहायक है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की माटी के कण कण छिपा गुरुओं का इतिहास : सुभाष सुधा

Sun May 10 , 2026
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने कुरुक्षेत्र भूमि पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का किया फूल मालाओं से स्वागत।सभी श्रद्धालुओं ने किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त, हरियाणा के 9 जिलों के 800 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए सचखंड सहित अनेक गुरुद्वारों के दर्शन। […]

You May Like

advertisement