उत्तराखंड: एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मौके पर 8 युवतियों को किया रेस्क्यू संचालक गिरफ्तार

उत्तराखंड: एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मौके पर 8 युवतियों को किया रेस्क्यू संचालक गिरफ्तार,
सागर मलिक

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, इसका खुलासा पुलिस की छापेमारी में हुआ है। पुलिस को मौके पर महिला और पुरूष आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने स्पा संचालक समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 8 पीड़िताओं को रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

एसएसपी देहरादून को गोपनीय सूचना मिली कि चकराता रोड स्थित एक स्पा सेंटर के माध्यम से मसाज की आड़ में देह व्यापार का गंदा धंधा चलाया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। इस के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली कैंट की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, स्पा संचालक और उसके साथियों द्वारा जस्ट डायल के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर “स्पेशल सर्विस” के नाम पर युवतियों से अनैतिक देह व्यापार कराया जाता था।

पुलिस को स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिलीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में स्पा सेंटर के मालिक अनुज सिंह (28), संचालक सागर चौधरी (26), और दो ग्राहक अभय नयन (24) व विपिन धनकड़ (28) शामिल हैं। सभी अभियुक्त उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में अनुज सिंह ने स्वीकार किया कि वह स्पा सेंटर को संचालित कर रहा था और ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे लेकर युवतियों से अनैतिक देह व्यापार करवाता था।

एसएसपी देहरादून ने कहा कि मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और जनता से भी इस दिशा में सहयोग की अपील की है ताकि ऐसे अपराधियों को पकड़ कर इस काले धंधे को जड़ से खत्म किया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: सूचना विभाग में 6 लोगों को मिली पदोन्नति

Tue Jul 1 , 2025
देहरादून: सूचना विभाग में 6 लोगों को मिली पदोन्नति,सागर मलिक सूचना विभाग में हुए 6 कार्मिक पदोन्नत, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने दी सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 06 कार्मिकों के पदोन्नति आदेश जारी किये गये है। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी द्वारा […]

You May Like

advertisement