मुख्यमंत्री सडक़ों, इमारतों और उद्योगों के साथ दिलों और विचारों के जुड़ाव को मानते हैं असली विकास : सुमन सैनी

उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक ढंग से जालखेडी में धर्मशाला का किया शिलान्यास।
धर्मशाला हमारे समाज की सहकारिता, सद्भाव और सेवा भाव को आत्मसात करने की परंपरा का प्रतीक।

बाबैन,लाडवा, प्रमोद कौशिक 6 नवंबर : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश न केवल आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है, बल्कि अपने संस्कारों और परंपराओं से भी जुड़ा रह रहा है। उनका यह मानना है कि विकास केवल सडक़ों, इमारतों और उद्योगों का नहीं, बल्कि दिलों और विचारों के जुड़ाव का भी नाम है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी वीरवार को गांव जालखेड़ी में ब्राह्मण धर्मशाला के शिलान्यास समारोह में बोल रही थी। उपाध्यक्ष सुमन सैनी का गांव में पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा व ग्रामीणों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम को पूरा किया। साथ ही शिव मंदिर में माथा भी टेका।
उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि आज हम एक इमारत की नींव रखने के साथ ही उस सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता को भी प्रगाढ़ कर रहे हैं, जो हमारे समाज में सदियों से चली आ रही है। धर्मशाला, हमारे समाज की ऐसी परंपरा का प्रतीक है, जो सहकारिता, सद्भाव और सेवा भाव को आत्मसात करती है। उन्होंने कहा कि यह वह स्थान होता है, जहां समाज के हर वर्ग और हर विचारधारा के लोग, हर स्थिति में श्रद्धा से हाथ जोडक़र एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। धर्मशाला किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे समाज की होती है, जहां सामाजिक मेल-मिलाप बढ़ता है। पीढिय़ों के बीच संवाद होता है और संस्कार आगे बढ़ते हैं।
उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा का इतिहास जितना वीरता में उज्ज्वल है, उतना ही हमारे संस्कृति और सामाजिक मूल्यों में भी समृद्ध है। हमारे धर्मगुरुओं, संतों और विद्वानों की परंपरा ने सदा यह सिखाया है कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब हम एकता, सहयोग और सेवा के मूल सिद्धांतों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदा से ज्ञान, संस्कार और समरसता का संवाहक रहा है और लोक कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। इस समाज की परंपरा केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रही है, बल्कि हम सबको नैतिकता और ज्ञान का मार्ग दिखाने की भी रही है।
इस मौके पर मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन जसविंदर जस्सी, महिला जिलाध्यक्ष वंदना गौरी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, पूनम सैनी, एडवोकेट सौरभ शर्मा, कुलवंत शर्मा, दीपक शर्मा, डा. जगदीश कश्यप, गौरव शर्मा, नरेश कुमार, बलकार सिंह, गुरनाम सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनजान व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भेजे गए शादी निमन्त्रण पर क्लिक ना करें : नीतीश अग्रवाल

Fri Nov 7 , 2025
अनजान व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भेजे गए शादी निमन्त्रण पर क्लिक ना करें : नीतीश अग्रवाल आनलाईन फ्राड और साइबर अपराधो से बचने के लिए जागरूक होना जरुरी। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement