राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष: ग्राम लोहर्सी में जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में आयोजन

जांजगीर-चांपा 07 नवंबर 2025/ राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज देश एवं प्रदेश के साथ जिले के सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में सामूहिक राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम लोहर्सी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन हुआ।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, श्री गुलाब चंदेल, श्री अमर सुलतानिया, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, वनमंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत के पंक्तियों की भावार्थ से देश वासियों को अवगत कराया। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 150 रुपए का सिक्का तथा डाक टिकट जारी किया गया। जिले में कलेक्टोरेट सहित समस्त कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन किये और दिल्ली से लाईव प्रसारित कार्यक्रम को देखा। कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार के संस्कृति मार्ग-दर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्ष भर चलने वाले महा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जन भागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 07 से 14 नवंबर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 07 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रीय गीत के सामुहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल विवाह रोकथाम एवं पोषण देखरेख के क्षेत्र में जांजगीर चांपा जिला रहा अव्वल

Fri Nov 7 , 2025
पोषण सशक्तिकरण एवं संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य महिला एवं बाल विकास विभाग की 25 वर्ष की उल्लेखनीय उपलब्धि  जांजगीर चांपा 07 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग ने समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिले में पिछले […]

You May Like

advertisement