संघर्ष से सफलता तक ‘लखपति दीदी’ बनीं सुनीता आत्मनिर्भरता की मिसाल”

जगदलपुर, 08 नवम्बर 2025/ कभी परिवार का खर्च चलाने के लिए दर-दर भटकने वाली सुनीता दीदी आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। जिनके दिन कभी आर्थिक तंगी और संघर्ष से घिरे रहते थे, वही सुनीता अब अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर ‘लखपति दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं। कभी गाँव और आस-पास के बाजारों में अस्थायी दुकानें लगाकर घर का खर्च चलाने वाली सुनीता दीदी की आमदनी बहुत सीमित थी। जीवन की गाड़ी जैसे-तैसे चल रही थी। लेकिन वर्ष 2020 ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी, जब उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित ‘शिव शम्भू स्व-सहायता समूह’ से जुड़ने का निर्णय लिया। समूह की मदद से उन्हें चार लाख रुपये का बैंक ऋण और साठ हजार रुपये का सामुदायिक निवेश पूँजी प्राप्त हुई। इसी पूंजी को आधार बनाकर सुनीता ने अपनी पहली फैंसी दुकान खोली। उनकी मेहनत और ईमानदारी ने व्यवसाय को नई ऊँचाइयाँ दीं। सफलता के कदम और आगे बढ़े, और जल्द ही उन्होंने दूसरी किराना दुकान भी खोल ली।
आज सुनीता दीदी गर्व से कहती हैंकृ “अब मैं किसी पर निर्भर नहीं हूँ, अपने दम पर खड़ी हूँ।” दो सफल दुकानों के माध्यम से उनकी वार्षिक आय 2,50,000 तक पहुँच चुकी है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल ‘बिहान’ ने उन्हें न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर दिया, बल्कि आत्मविश्वास से भरपूर एक नया जीवन भी। अब वह अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं, यह साबित करते हुए कि संघर्ष चाहे जितना भी बड़ा क्यों न हो, हौसले और प्रयास से सफलता निश्चित है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज को सांस्कारिक बनाने के लिए भारत विकास परिषद कटिबद्ध: संजीव सिन्हा

Sat Nov 8 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत समाज को सांस्कारिक बनाने के लिए भारत विकास परिषद कटिबद्ध: संजीव सिन्हा संस्कार संवर्धन में भारत विकास परिषद अग्रणी: एएसपी संजीव सिन्हा भारत विकास परिषद, रायबरेली द्वारा सामान्य ज्ञान पर आधारित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता “भारत को जानो” का आयोजन किया गया। रायबरेली शहर के सारस […]

You May Like

advertisement