प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

जगदलपुर, 08 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा बकावण्ड तहसील के ग्राम बकावण्ड निवासी फगनी की मृत्यु सर्पदंश से पुत्री भगवती यादव को, तहसील बकावण्ड के ग्राम राजनगर निवासी रघुनाथ भदे्र की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती चिंतामनी भद्रे को, तहसील बकावण्ड के ग्राम फरसीगांव निवासी सोनो कश्यप की मृत्यु सर्पदंश से पति श्री अमरसिंग कश्यप को तथा तहसील बास्तानार के ग्राम कंडोली निवासी कुमारी लखो पोयाम की सर्पदंश से माता श्रीमति सोमडी पोयाम को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 21 जनवरी को

Thu Jan 8 , 2026
जगदलपुर, 08 जनवरी 2026/ कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में आगामी 21 जनवरी 2026 को मध्यान्ह 12 बजे कमिश्नर कार्यालय के शक्ति सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी। जिसमें सर्व सम्बंधित संभाग स्तरीय अधिकारियों सहित नोडल अधिकारियों को एजेंडा अनुसार जानकारी के साथ उपस्थिति […]

You May Like

Breaking News

advertisement