झुरानदी सबस्टेशन का बढ़ाया गया पॉवर क्षमता, 73 लाख रूपये की लागत से स्थापित किया गया 3.15 एम.व्ही.ए. का नया पॉवर ट्रांसफार्मर

इसके ऊर्जीकरण हो जाने से 17 ग्रामों के 7801 उपभोक्ता एवं किसान होंगे लाभान्वित

छुईखदान, 29 अगस्त 2025 / मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्रामीण अंचलों में बिजली उपभोक्ता एवं किसानों को भरपूर वोल्टेज पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए जिलें में विद्यमान पॉवर सबस्टेषनों में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस योजना के तहत 73 लाख रूपये की लागत से ग्राम झुरानदी स्थित 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में 3.15 एम0व्ही0ए0 का अतिरिक्त नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीश सेलट के द्वारा ऊर्जीकृत किया गया। छुईखदान उपसंभाग के ग्राम झुरानदी मे विद्यमान उपकेन्द्र की पॉवर क्षमता पहले 05 एम0व्ही0ए था, अतिरिक्त नये 3.15 एम0व्ही0ए0 पॉवर ट्रांसफार्मर के लगाये जाने से इस उपकेन्द्र की पॉवर क्षमता बढ़कर 8.15 ए0व्ही0ए0 हो गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 73 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि सबस्टेशन में पहले से मौजूदा दो 3.15 एम0व्ही0ए0 के पॉवर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाता था। खासकर धान की फसल के मौसम में लोड शेडिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या होती थी, उक्त कार्य से लो वोल्टेज एवं लोड शेडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। ईडी श्री सेलट ने उक्त कार्य को क्षेत्र में उपभोक्ताओं एवं किसानों के हित में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सराहनीय बताते हुए कहा कि 33/11 के.व्ही. सबस्टेशन झुरानदी में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लग जाने से 17 ग्रामों के 7801 उपभोक्ता एवं किसानों को फायदा होगा। उन्होने अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत्त श्री शंकेश्वर कंवर, ईई परियोजना श्री मुकेश कुमार साहू, ईई खैरागढ़ संभाग श्री ए.के. द्विवेदी, ईई एसटीएम श्री ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता श्री एस.पी. ठाकुर, सुश्री मदलसा विश्वकर्मा, सुश्री ममता कर्मकार अन्य अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से किसानों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदि कर्मयोगी अभियान :

Fri Aug 29 , 2025
 ग्राम सचिवों हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न आदि कर्मयोगी अभियान में पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका – श्री नंदनवार महासमुंद 29 अगस्त 2025/ जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत के […]

You May Like

Breaking News

advertisement