समाज को सांस्कारिक बनाने के लिए भारत विकास परिषद कटिबद्ध: संजीव सिन्हा

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

समाज को सांस्कारिक बनाने के लिए भारत विकास परिषद कटिबद्ध: संजीव सिन्हा

संस्कार संवर्धन में भारत विकास परिषद अग्रणी: एएसपी संजीव सिन्हा

भारत विकास परिषद, रायबरेली द्वारा सामान्य ज्ञान पर आधारित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता “भारत को जानो” का आयोजन किया गया। रायबरेली शहर के सारस चौराहे के निकट स्थित एक बैंक्वेट हॉल मे संपन्न हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन भारत विकास परिषद, रायबरेली के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर परिषद् के पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई, सचिव अजय त्रिवेदी तथा संस्कार संयोजक हरिश्चन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए किए जा रहे परिषद के प्रयासों की सराहना किया, उन्होंने कहा राष्ट्रीय मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा मे भारत विकास परिषद वर्ष पर्यन्त कार्य करता है जो प्रशंसनीय है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि एफ. जी. इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व निदेशक डॉ. आर. पी. शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। दो आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में वी. ए. एस. एन. विद्यालय के बच्चों ने बाजी मारी, वहीं बी. एस. एस. पब्लिक स्कूल के छात्र दूसरे स्थान पर रहे तथा राइजिंग चाइल्ड स्कूल की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सेंट जेम्स स्कूल प्रथम रहा, वहीं जे. पी. एस. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने द्वितीय तथा वैदिक कन्या कॉलेज की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक राजा राम मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। निशा सिंह और पवन श्रीवास्तव के विशेष सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सीमा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को तथा डॉ. चम्पा श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथि को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अजय मिश्रा, विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, गजानन खुबेले, कमलेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अमिता खुबेले, शशि अग्निहोत्री, चंद्र प्रकाश सिंह, सुरेश चंद्र शुक्ला, विनोद अग्निहोत्री, नीलिमा श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, सविता सिंह, ऊषा त्रिवेदी का सहयोग सराहनीय रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद वासियों के लिए खादी की प्रदर्शनी बहुत बड़ी सौगात- अखिलेश सिंह

Sat Nov 8 , 2025
आजमगढ़ डीएवी इंटर कॉलेज आजमगढ़ के मैदान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं मेला का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय नाथ सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गयाl आयोजक संस्था के मंत्री अखिलेश सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 105 दुकानें बनाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement