Uncategorized

तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अन्नदाता को किया जागरूक

आजमगढ़ ब्यूरो।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा आजमगढ़ प्रथम पर क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन ऑयल सीड अंतर्गत रबी तिलहनी फसलों की बीज उत्पादन तकनीक विषय पर दो दिवसीय तकनीक पर प्रशिक्षण कर्नल डॉ. विजेंद्र सिंह माननीय कुलपति आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, प्रोफेसर राम बटुक सिंह निदेशक प्रसार एवं प्रो. डी. के. सिंह कृषि अधिष्ठाता आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में माननीय कुलपति ने अन्नदाता को तिलहन उत्पादन को बढ़ाने में सल्फर के उपयोग के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर निदेशक प्रसार ने तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अन्नदाता को जागरूक किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार यादव ने कार्यक्रम एवं केंद्र द्वारा तिलहन को बढ़ावा देने के लिए चल रही परियोजनाओं के बारे में बताया।

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर रणधीर नायक ने सरसों में उर्वरक प्रबंधन के बारे में बताया। कार्यक्रम के प्रशिक्षण संयोजक डॉ विजय कुमार विमल ने सरसों में खरपतवार एवं रोग कीट नियंत्रण के बारे में बताया। केंद्र की सस्य वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या सिंह ने सरसों के बीज उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। केंद्र की खाद्य प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक डॉक्टर सुमन देवी ने तेल के संतुलित प्रयोग एवं मूल्य संवर्धन तकनीकी के बारे में अन्नदाताओं को बताया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने अनुभव एवं जिज्ञासा को कार्यक्रम के बीच साझा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel