उत्तराखंड देहरादून SGRR कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर्स पार्टी की धूम

सागर मलिक

पुराने और नए छात्र-छात्राओं ने मिलकर कार्यक्रम में जमाया रंग, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी और बाल दिवस का संयुक्त आयोजन उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वाइस चांसलर इंचार्ज प्रो. डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। वरिष्ठ विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर खुले दिल से स्वागत किया।

सभागार रंग-बिरंगे परिधानों, धुनों की झंकार और ताल पर थिरकते कदमों से देर शाम तक सराबोर रहा। छात्रों की जोशीली प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बॉलीवुड से लेकर गढ़वाली, पंजाबी, कुमाउनी, राजस्थानी और फोक गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नृत्य, गायन और रचनात्मक प्रस्तुतियों ने छात्रों के भीतर की प्रतिभा को जगजाहिर किया।

फ्रेशर्स पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस और मिस्टर फ्रेशर का चुनाव रहा। एएनएम से खुशी को मिस फ्रेशर, जीएनएम से संदीप को मिस्टर फ्रेशर और रिया रावत को मिस फ्रेशर चुना गया। बीएससी से पीयूष पुरोहित मिस्टर फ्रेशर और अंजलि मिस फ्रेशर बनीं, जबकि एमएससी से आयुषी ने मिस फ्रेशर का ताज अपने नाम किया। प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक, आत्म-परिचय और प्रश्नोत्तरी दौर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निर्णायक मंडल ने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और संप्रेषण कौशल के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डाॅ. जी रामालक्ष्मी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। संगीत, नृत्य और उत्सव के इस संगम ने फ्रेशर छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की नई शुरुआत को यादगार बना दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का विमोचन किया, डॉ रावत

Sat Nov 15 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनराज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का विमोचन किया, डॉ रावत,सागर मलिक 11वीं कक्षा से स्वेच्छा से विषयों का चयन कर सकेंगे छात्र देहरादून। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को समाहित कर एससीईआरटी द्वारा तैयार राज्य पाठ्यचार्य की रूपरेखा का सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज […]

You May Like

Breaking News

advertisement