सिविल डिफेंस बरेली द्वारा पहलगाम में आतंकी हमले से देश के अनेक प्रदेशों से आए निर्पराध 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या पर शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

सिविल डिफेंस बरेली द्वारा पहलगाम में आतंकी हमले से देश के अनेक प्रदेशों से आए निर्पराध 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या पर शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा उपनियंत्रक महोदय राकेश मिश्रा के निर्देशन में डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत बशिष्ठ व सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर सर के सहयोग से आज गांधी उद्यान में पहलगाम में निर्दोष, निरपराध, निहत्थे व असहाय देश के अनेक प्रदेशों के पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की विभीत्स घटना में देश के 26 नागरिकों के शहीद होने की दुखद घटना के क्रम में कैंडल मार्च, मौन धारण, शोक संवेदना अर्पित करने हेतु अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस के अधिकारी पदाधिकारी व वार्डन ने उपस्थित होकर इस घ्रणित व नृशंस कृत्य की घोर निन्दा की सभी ने नम आंखों से उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके परिजनों को अपार दु:ख की घड़ी में धर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।
उक्त कार्यक्रम में डिप्टी डिवीजनल वार्डन मो. कलीम हैदर सैफी, अन्जय कुमार अग्रवाल स्टाफ ऑफिसर अनवर हुसैन, श्रीमती गीता शर्मा, संजय पाठक, हरीश भल्ला, जफर इकबाल बेग आई.सी.ओ. राजीव छाबड़ा, कंवलजीत सिंह, श्रीमती गीता दोहरे, पोस्ट वार्डन प्रवेन्द्र कुमार, हरपाल मौर्य, साबिर हसन खां, पोस्ट वार्डन आराक्षित पवन कालरा आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा 2025: डीएम की अपील, सभी तीर्थ यात्री शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें

Tue Apr 29 , 2025
चारधाम यात्रा 2025: डीएम की अपील, सभी तीर्थ यात्री शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें,सागर मलिक चारधाम यात्रा में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों से डीएम सविन बंसल ने अपील करते हुए कहा कि सभी तीर्थयात्री शासन प्रशासन द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करे। जिससे यात्रा से जुड़ी […]

You May Like

advertisement