जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फरीदपुर में नगर कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सर्जन अभियान की बैठक की आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फरीदपुर मे नगर कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सर्जन अभियान की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोहन लाल शर्मा ने किया । बैठक के बाद उपस्थित कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और वहां पर महामहिम राज्यपाल महोदय जी को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार महोदय जी को दिया । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा वर्तमान समय में भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से जन विरोधी ,युवा विरोधी, छात्र विरोधी, किसान विरोधी सरकार है कल जिस तरह से शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर लाठी चार्ज किया गया है विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी के साथ दुर्व्यवहार किया गया यह पूरी तरह से साबित करता है कि भाजपा सरकार डरी सहमी सरकार है वह सिर्फ अपने बड़े नेताओं को बचाने में लगी हुई है लोकतंत्र की रक्षा कर रहे लोगों की उसको कोई चिंता नहीं है अब यही सही समय है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह के माध्यम से अपनी आवाज को जन-जन तक पहुंचना चाहिए आज देश का अन्नदाता किसान वर्तमान समय में चल रही बोआई के लिए यूरिया खाद के लिए भटक रहा है उसे लंबी-लंबी लाइने लगाना पड़ रही है उसके बाद भी यह सरकार सोई हुई है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रोफैसर अलाउददी खा, सोहन लाल शर्मा, संगठन मंत्री जुनैद हसन एडवोकेट, रमेश चंद्र श्रीवास्तव , रोआब अहमद , हरदेश कुमार, यामीन अंसारी, आसिफ हुसैन, फिरासत खा, डॉ असलम अली , इशतयाक रजा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों से राहत दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu Jul 23 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में किसानों को यूरिया एवं डीएपी खाद की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं पर पड़ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों से राहत दिलाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement