48 कोस तीर्थों पर हरियाणा कला परिषद के कलाकार दिखा रहे सांस्कृतिक झलक, दर्शकों का मोहा मन

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 18 नवम्बर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर के घाटों पर विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी संस्कृति का परिचय देते हुए प्रस्तुतियां दे रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा कला परिषद की ओर से 48 कोस भूमि में स्थित विभिन्न तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा कला परिषद की ओर से अनुबंधित कलाकार हरियाणवी नृत्य, रागनी, भजन इत्यादि की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह रहे हैं। यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हरियाणा कला परिषद द्वारा 48 कोस भूमि में कुरुक्षेत्र तथा कैथल जिला के 74 तीर्थों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करवाई जा रही हैं। जिसमें प्रदेश के लोक कलाकार दल अपनी कला को प्रदर्शित कर रहे हैं। नागेंद्र शर्मा ने बताया कि कैथल के डीग में स्थित कण्व ऋषि तीर्थ से कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। जिसमें दिनेश कुमार और उनके दल ने धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मन मोहा। वहीं सोम तीर्थ, सैंसा में मनोज जाले तथा बटेश्वर तीर्थ, बरोट में निखिल एवं दल ने अपनी प्रस्तुतियों से गीता महोत्सव का महत्व समझाया। कोटिकूट तीर्थ क्योडक में भाल सिंह और उनके साथियों ने अपने भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनाया। नागेंद्र शर्मा ने यह भी बताया कि 1 दिसम्बर तक कुरुक्षेत्र तथा कैथल जिला के लगभग विभिन्न तीर्थों पर हरियाणा कला परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गीता महोत्सव के महायज्ञ में अपनी आहुति दी जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेदांता फाउंडेशन ओ.पी.डी सेंटर, कुरुक्षेत्र द्वारा ग्राम अभिमन्युपुर में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Wed Nov 19 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 39 लोगों ने शिविर में उठाया लाभ। कुरुक्षेत्र, 17 नवंबर : मेदांता फाउंडेशन ओ.पी.डी सेंटर, कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में आज ग्राम अभिमन्युपुर (अमीन) के निवासियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर […]

You May Like

advertisement