धान खरीदी सुगमता से जारी, आज 127 केन्द्रों में होगी धान की खरीदी

किसान ईश्वर निषाद ने इत्मीनान से धान बेचा

महासमुंद 20 नवम्बर 2025/ राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। खरीदी शुरू हुए अभी मात्र पांच दिन हुए हैं, लेकिन राज्य भर के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक जोर पकड़ने लगी है। आज की स्थिति में जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 127 केन्द्रों में 1294 टोकन काटा गया है। आज दिनांक तक 75 हजार 101 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इसके अलावा जिन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुआत नहीं हुई है लगभग उन सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी की जा रही है।

जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सभी केन्द्रों में धान खरीदने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महासमुंद जिले में भी अब किसान उत्साह से धान खरीदी केंद्रों में धान लेकर पहुंच रहे हैं। प्राथमिक सहकारी समिति शेर में शेर गांव के कृषक ईश्वर निषाद ने आज ढाई एकड़ खेती से उत्पादित 52.80 क्विंटल धान की बिक्री के लिए उनके द्वारा ऑनलाईन टोकन काटा गया है। आज वे इस केंद्र में  इत्मीनान से धान बेचा। उन्होंने कहा कि केंद्र में किसी तरह के कोई अफरा-तफरी का माहौल नहीं है। यहां आते ही किसानों का स्वागत किया गया एवं धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शेर सहकारी समिति आज 11 किसानों का टोकन काटा गया है। जिसमें 570 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। यहां पहुंचे अन्य किसानों ने बताया कि इस बार टोकन व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है एवं ऑनलाइन है। तौलाई सही हो रही है, बारदाने की कोई कमी नहीं है और सरकार की व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक इंतजामों से धान खरीदी का कार्य सुगमता पूर्वक हो रहा है। अतः किसान बिना किसी भ्रम के उपार्जन केन्द्र पहुंचे और अपने धान का विक्रय करें। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर कसा तज SIR को लेकर दिया बड़ा बयान

Thu Nov 20 , 2025
निरहुआ के बयान को लेकर नहीं बोले आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से मुलाकात कर SIR को लेकर हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि […]

You May Like

advertisement