तुरसा पट्टी गांव मे एक घर से लाखो की चोरी, सेफ तोड़कर 50 हजार नकद–सोने के जेवर व तीन मोबाइल पार करके मौके से फरार हुए चोर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना शाही क्षेत्र के ग्राम तुरसा पट्टी में अज्ञात चोरों ने रात को एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया।सुबह जब मकान मालिक जागे तो उनको चोरी का पता चला पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
पीड़ित पदानवीर पुत्र काशीराम ने बताया कि वह रात में परिवार के साथ सो रहे थे। सुबह उठकर देखा तो घर में रखी सेफ टूटी हुई पड़ी थी और उसका पूरा सामान गायब था।
दानवीर के मुताबिक सेफ में रखे 50,500 रुपये नकद,, सोने के जेवर जिनमें एक सोने का हार, नथ, मंगल टीका, लॉन्ग कुंडल, तथा तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भी भय का माहौल है।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पूरे मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।लोगो का कहना है कि ठंड बढ़ने पर चोरी की घटनाओं में इजाफा होता है उनकी मांग है कि पुलिस के द्वारा रात में गश्त बड़ाई जाए जिससे चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है।
थानाध्यक्ष शाही ने बताया कि तुरसा पट्टी गांव मे अज्ञात चारो के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया वाई मामले मे पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है जल्द ही अज्ञात चोरों को पकड़कर जेल भेजा जायेगा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अल लव्ल कमेटी ऑफ द आल इंडिया मुस्लिम एजुकेशनल कांफ्रेंस एवं बरेली के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक एफ. आर. इस्लामिक इंटर कॉलेज स्थित सोसाइटी के कार्यालय पर हुई सम्पन्न

Tue Nov 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली व इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, बरेली को संचालित करने वाली सोसाइटी अल लव्ल कमेटी ऑफ द आल इंडिया मुस्लिम एजुकेशनल कांफ्रेंस, बरेली के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली में स्थित सोसाइटी के कार्यालय पर […]

You May Like

advertisement