श्रीव्यास तपोवन (श्रीराम गौ सेवा कुंज) में श्रीहनुमान मन्दिर का भूमि पूजन 25 नवम्बर को

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 94161 91877

वृन्दावन : गोवर्धन रोड़- ग्राम बहुलावन (बाटी) स्थित श्रीव्यास तपोवन (श्रीराम गौ सेवा कुंज) में श्रीराम मित्र मंडल (रजि.) के द्वारा निर्माणाधीन श्रीहनुमान मन्दिर का भूमि पूजन (शिलान्यास) 25 नवम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11:30 से 12:15 बजे पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ किया जाएगा।
जानकारी देते हुए समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि श्रीराम मित्र मंडल (रजि.) के अध्यक्ष आचार्य महन्त रामदेव चतुर्वेदी की अध्यक्षता में होने वाले इस भूमि पूजन शिलान्यास में ब्रज के कई प्रख्यात सन्त, महामण्डलेश्वर, श्रीमहन्त व धर्माचार्यों के अलावा देश विदेश से आए सैकड़ों भक्त-श्रद्धालु व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 05 बजे से वृन्दावन के बांके बिहारी कॉलोनी स्थित श्री कौशल किशोर राम मन्दिर में आचार्य लवदेव चतुर्वेदी एवं आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी के द्वारा श्रीराम विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा।जिसमें सभी भक्त-श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
महोत्सव की संयोजक श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी ने सभी से इस आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उत्तराखंड विधान सभा का किया दौरा

Tue Nov 25 , 2025
चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 24 नवंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को देहरादून पहुंच उत्तराखंड विधान सभा का अवलोकन किया। इस दौरान प्रभारी सचिव हेम पंत ने उनका स्वागत किया और संसदीय कामकाज तथा विधान सभा की कार्यप्रणाली पर चर्चा की।इस दौरान विधान सभा समितियों […]

You May Like

advertisement