हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उत्तराखंड विधान सभा का किया दौरा

चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 24 नवंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को देहरादून पहुंच उत्तराखंड विधान सभा का अवलोकन किया। इस दौरान प्रभारी सचिव हेम पंत ने उनका स्वागत किया और संसदीय कामकाज तथा विधान सभा की कार्यप्रणाली पर चर्चा की।
इस दौरान विधान सभा समितियों के कामकाज, विधान सभा स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया, रिसर्च विंग, नेवा इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई। उत्तराखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव हेम पंत ने बताया कि उत्तराखंड विधान सभा में गत दो सत्रों से नेवा के तहत पेपरलैस कार्यवाही शुरू की गई है।
इस दौरान अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उत्तराखंड विधान सभा का सदन और पुस्तकालय भी देखे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधान सभा के संसदीय कामकाज बारे ऐसे कदम आदर्श परंपरा स्थापित करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में हैं।
देहरादून में सोमवार को उत्तराखंड विधान सभा का अवलोकन करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समृद्ध लोक संस्कृति का अहसास करवाता है हरियाणा पवेलियन : राजनाथ सिंह

Tue Nov 25 , 2025
हरियाणवी ठाट-बाट को देखकर दंग रह गए रक्षा मंत्री।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ’हरियाणा पवेलियन’ का विधिवत उद्घाटन।हरियाणा पवेलियन बना हरियाणा की 70 स्टॉलों वाली सांस्कृतिक गैलरी। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 24 नवम्बर : भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement