संविधान- हमारी स्वतंत्रता, समानता और संकल्प का आधार

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने किया उद्देशिका वाचन

जनप्रतिनिधियों ने संविधान के प्रति निष्ठा का किया संकल्प

कोरिया 26 नवम्बर 2025/ जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को संविधान दिवस का जिला स्तरीय समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी मौजूद रहीं।

समारोह की शुरुआत कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराते हुए हुई। उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और एक-एक नागरिक की सुरक्षा की ढाल है।

अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा ने अपने संबोधन में कहा संविधान ने ही हमें अधिकार दिए, अवसर दिए, और उसी ने हमारे जीवन को सरल व सुरक्षित बनाया है। समानता, स्वतंत्रता और न्याय की जो रोशनी आज हर घर तक पहुंची है, वह संविधान के कारण ही संभव हो पाया है।

जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली को दिशा और स्थिरता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि प्रत्येक शासकीय सेवक का कर्त्तव्य है कि वह संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करे।

सभापति श्रीमती सौभाग्यवती खुसरो ने कहा कि संविधान बनाने वालों ने अपने जीवन का संपूर्ण ज्ञान इस महान रचना में समर्पित किया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान ने सभी वर्गों को आगे बढ़ने का अधिकार दिया है।

श्रीमती संगीता सोनवानी और श्रीमती शिवकुमारी सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए संविधान के प्रति सम्मान और राष्ट्रहित में कर्त्तव्यों के पालन पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिले के अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह संविधान के मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए विश्वास के साथ संपन्न हुआ।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को-कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश, केंद्रवार आब्जर्वर व उड़नदस्ता दल तैनात

Wed Nov 26 , 2025
कोरिया 26 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा आगामी 07 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 12ः00 से 02ः15 बजे तक कोरिया जिले में भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की […]

You May Like

advertisement