हरियाणा विधान सभा में मनाया संविधान दिवस

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 नवंबर : हरियाणा विधान सभा परिसर में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्रियों और विधायकों ने यहां स्थापित डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान की प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को याद किया। आगामी कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि अगले वर्ष हम संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधान सभा का विशेष सत्र बुलाकर इस विषय पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायकों को संसद परिसर और वहां शीतकालीन सत्र दिखाने के लिए भी योजना बनाई है। अगले कुछ दिनों में यह दौरा होगा।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संविधान दिवस के बारे में कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि हमारे राष्ट्र जीवन में संविधान का सबसे ज्यादा महत्व है। संविधान ही हमारी असली ताकत है। जब हमारा देश आजाद हुआ था तब वातावरण अलग था। उस समय हमारे देश की विविधताओं को लेकर अनेक प्रकार की आशंकाएं थीं। हम अपने आदर्श संविधान के बल पर ही इन सब चुनौतियों का सामना कर सके हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे दूरदर्शी विद्वानों वाली संविधान सभा ने 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन की कड़ी मेहनत से यह संविधान तैयार किया है। इस संविधान ने निश्चित रूप से हमारे देश को आगे बढ़ने का काम किया है।
आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा विधान सभा प्रधानमंत्री के विजन ‘एक देश एक विधायिका’ को पूरा करते हुए विधायी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस विषय पर लगातार हरियाणा विधान सभा से सहयोग कर रहे हैं। हरियाणा विधान सभा में गत समय में अनेक ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिनसे लोगों में विधायिका के बारे में जागरूकता पैदा हुई है।
हरियाणा विधान सभा में बुधवार को संविधान दिवस के मौके पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री व विधायक।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेडएक्स एसवीएसयू में हुआ रचनात्मक मंथन

Thu Nov 27 , 2025
तकनीक, एंटरटेनमेंट, डिजाइन, फैशन, लाइफ कोच, मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट और सामाजिक क्षेत्र के विषेशज्ञों ने साझा किए अनुभव। पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को टेडएक्स एसवीएसयू का आयोजन किया गया। इस महाकुंभ में देश-दुनिया के प्रतिष्ठित विषेशज्ञों ने तकनीक, एंटरटेनमेंट और डिजाइन के […]

You May Like

advertisement