वैध गैस रिफलिंग पर सीबीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्यवाही

वैध गैस रिफलिंग पर सीबीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्यवाही

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गैस रिफलिंग एवं गैस सिलेंडर स्टॉक कर बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीबीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम सरनिया और चन्दपुर काजियान में छापेमारी कर तीन लोगों को अवैध गैस रिफलिंग करते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान ईदाशाह (ग्राम सरनिया) के घर से अवैध रिफलिंग सामग्री
अकबर अली (ग्राम चन्दपुर) के घर से दो गैस सिलेंडर व रिफलिंग मशीन मो० तकी के पास से सात गैस सिलेंडर बरामद किए गए। तथा मो० तकी पहले भी 44 सिलेंडरों के साथ पूर्ति विभाग की टीम द्वारा पकड़ा जा चुका है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कानूनी कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद वह दोबारा आबादी क्षेत्र में अवैध गैस रिफलिंग कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बरामद गैस सिलेंडर, उपकरण व मशीनरी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में वीएलओ के रूप में ड्यूटी करते अध्यापक की मौत

Thu Nov 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र मेंविशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में वीएलओ के रूप में ड्यूटी कर रहे अध्यापक की मौत lअधिकारियों पर उत्पीड़न का लगा आरोप lथाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम परधोली प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक सर्वेश कुमार गंगवार पुत्र कृष्ण कुमार गंगवार निवासी कृष्ण कुंज […]

You May Like

Breaking News

advertisement