थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा लूट/चोरी/छिनैती की घटना करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लूट का सामना बरामद

थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा लूट/चोरी/छिनैती की घटना करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लूट का सामना बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्रीमती प्रेमलता पत्नी विजेंद्र नि0अटरिया थाना सीबीगंज बरेली के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सीबीगंज पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें मुकदमा वादिनी द्वारा अंकित कराया गया था कि वादिनी स्लीपर रोड़ कोचिंग संस्थान से पढ़ाई करके घर वापस पैदल जा रही थी तभी विमको फैक्ट्री के सामने सड़क पर तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी का मोबाइल छीनकर ले गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपराध की रोक थाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्तगण( 1) राजा उर्फ अमन तिवारी पुत्र सुलभ तिवारी वर्तमान पता 438 छावनी अशरफ खां छोटी मस्जिद के पास थाना इज्जत नगर बरेली मूल पता मो0 गलरा मचुआपुर थाना बरखेड़ा, पीलीभीत (2) अर्जून बाल्मीकि पुत्र काशीराम बाल्मीकि निवासी मो0 गांधी नगर कस्बा व थाना शाही बरेली (3) सुनील पुत्र सुखलाल निवासी मो0 पंतनगर कस्तूरबा स्कूल के पास थाना शाही बरेली को मोटरसाइकिल स्पेलन्ड प्रो नम्बर यूपी 25 एके 9623 रंग काला जो थाना कोतवाली में चोरी के अभियोग से संबंधित है । मोबाइल रियलमी सी-31 कलर सिल्वर तथा दो चाकू नाजायज के साथ बंडिया नहर वाले रास्ते पर बिजली घर के पास परसाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों के पास लूट/ चोरी/छिनैती किए हुए 04 अन्य मोबाइल भी बरामद हुए हैं जिनके संबंध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेशचन्द्र गौतम, निरीक्षक अपराध सुभाष कुमार, उपनिरीक्षक सौरभ यादव, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, का0 इमरान खान, का0 अरविन्द कुमार, का0 कुलदीप कुमार थाना सीबीगंज बरेली

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विभाग द्वारा आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में सूर्य नमस्कार का करवाया गया अभ्यास

Fri Feb 7 , 2025
आयुष विभाग द्वारा आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में सूर्य नमस्कार का करवाया गया अभ्यास। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 6 फरवरी : हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य डा. मनीश कुकरेजा ने कहा कि हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के सहयोग से […]

You May Like

advertisement