जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से दिया गया एक ज्ञापन दिया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से ज्ञापन के माध्यम से एस आई आर की 4 दिसंबर की अंतिम तिथि को बढ़ाये जाने की मांग करी गई साथ ही कल भोजीपुरा विधानसभा के परधौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक बी एल ओ सर्वेश कुमार गंगवार की हार्ट अटैक के कारण मौत हो जाने पर उनके परिवार को एक करोड रुपए आर्थिक सहायता के साथ-साथ परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
ज्ञापन से पूर्व रामपुर गार्डन धन्वंतरी तोमर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि सत्ता पक्ष को छोड़कर सभी विपक्षी दल लगातार यह बात कह रहे हैं की जो इतना कम समय एस आई आर को पूरा करने के लिये दिया गया है उसको बढ़ाया जाना चाहिए ताकि इस कार्य में लगे हुए सुपरवाइजर और बी एल ओ अत्यधिक दबाव मे ना रहे और वह अपना कार्य आसानी से बिना किसी परेशानी के पूरा कर सके और सभी वैध मतदाताओं का वोट भी जुड़ सके उन्होंने कल परधौली के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक बी एल ओ सर्वेश कुमार गंगवार की हार्ट अटैक से हुई मौत पर अपना शोक व्यक्त करते हुए कहा की पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है अगर उनके परिवार को कोई भी परेशानी आती है तो कांग्रेस उनकी लड़ाई लड़ेगी ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा की लगातार पूरे प्रदेश से यह खबरें आ रही हैं कि जिस जल्दबाजी के साथ मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुननिरीक्षण एस आई आर का जो अभियान चल रहा है उसको लेकर बड़े अधिकारी कम समय होने के कारण लगातार सुपरवाइजरों और बी एल ओ पर दवाब बन रहे हैं जिस कारण इस कार्य में लगे हुए बी एल ओ जबरदस्त मानसिक दबाव के कारण उनकी हार्ट अटैक से मौत हो रही है या आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं, जो की बहुत ही दुख की बात है । कल ही सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार गंगवार की हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर सुनकर सभी लोग दुखी हैं उनके दो छोटे बच्चे भी हैं उनकी पत्नी की पूर्व में ही मौत हो चुकी जिस कारण वह एस आई आर का कार्य समय से पूरा करने को लेकर अत्यधिक दबाव में थे । हम सरकार से ही मांग करते हैं कि एस आई आर की जो अंतिम तिथि 4 दिसंबर है उसको दो महीने के लिए और आगे बढ़ाया जाना चाहिए ताकि सारा कार्य सुचारू रूप से हो सके ।
गुरुजी डॉक्टर KB त्रिपाठी ने कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर प्रशासन और शासन के द्वारा BLO सर्वेश गंगवार के बच्चों को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ की FD न दी गई और उनके परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की घोषणा न की, तो 48 घंटे बाद कांग्रेस आंदोलन प्रारंभ करेगी और आमरण अनशन किया जाएगा । यदि यह सरकार और चुनाव आयोग जान लेने पर उतारू है तो हम कांग्रेस जन जान देने के लिए मैदान में उतरेंगे ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की एस आई आर के लिए एक माह की अवधि बहुत ही कम है साथ ही इसमें 2003 की लिस्ट से संबंधित जानकारी फार्म में भरने वाला कालम है उसको लेकर भी हर मतदाता परेशानी में है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग अब तक इधर से उधर जाकर बस गए हैं साथ ही 2003 में जो नाम और नंबर विधानसभाओं के थे वह भी वर्तमान समय में बदल चुके हैं जिस कारण मतदाताओं को अपना पूर्व का विवरण ढूंढने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं इसलिए इस अभियान की अवधि को आगे बढ़ाया जाना बहुत ही जरूरी है ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा की जिस मनमाने तरीके से सरकार एस आई आर का काम करवाना चाह रही है वह बहुत ही गलत है हर काम में समय लगता है उत्तर प्रदेश में करोड़ों की संख्या में मतदाता है सभी का फार्म भरवाने में कम से कम 6 महीने का समय चाहिए ।
उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, समन्वयक बी एल ए डॉक्टर हरीश गंगवार , इकबाल रजा, रमेश चंद श्रीवास्तव ,तबरेज खान, जोया खान ,मोबिन अंसारी, सुरेश दिवाकर ,अकरम खान, मुकेश वाल्मीकि , तीर्थ मधुकर, कमरुद्दीन है बी, तसलीम रजा, डॉक्टर सरताज हुसैन ,मोबिन कुरेशी, विनोद कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौवंशीय घटनाओं पर प्रभावी अंकुश रखने संबंधी कार्यवाही में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने वाले आंवला सर्किल के 04 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निलम्बित

Fri Nov 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा थाना आंवला अंतर्गत घटित गौकशी की घटना में घटना को रोकने में विफलता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में थाना आंवला पर सम्बन्धित हल्का प्रभारी उप निरीक्षक, बीट के लिंक आरक्षी व पी०आर०वी० 0168 पर नियुक्त 02 कर्मियों को […]

You May Like

advertisement