श्री शिव शक्ति सेवा मंडल ने आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कुलवंत सिंह भट्टी को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक: श्री शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा वार्षिक सहायता समारोह में हिंदू-सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी को उनकी धार्मिक-राष्ट्रीय एकता समरसता व आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि समाजसेवी अमृत लाल चोपड़ा ने कहा कि संसार में ऐसे लोग कम मिलते है जो कि अपने निस्वार्थ भाव से आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहते है। कुलवंत भट्टी प्रभु श्रीराम का नाम रामलीला के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने में लगे है। कुलवंत सिंह भट्टी भी उन्हीं में से एक है जो लगातार सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपना योगदान देते है। कुलवंत सिंह भट्टी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे है। काबिले जिक्र है कि 74 वर्षीय कुलवंत भट्टी पिछले 54 वर्षों से रामलीला में राम भक्त हनुमान की भूमिका निभाते आ रहे है। उन्होंने कहा कि भट्टी सिख धर्म से संबंधित होते हुए आपसी भाईचारे की मिसाल है। भट्टी ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि आज उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें बिना स्वार्थ के समाज में सभी धार्मिक व सामाजिक कार्य करने चाहिए जिससे आपसी भाईचारा की मिसाल बनी रहे। हमें सभी धर्मों, ग्रंथों, गीता, रामायण व अपने गुरुओं बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। जिससे देश व परिवारों में आपसी भाईचारा बना रहे। भट्टी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य है कि राम नाम को घर-घर पहुंचाना और अपने जीवन में प्रभु राम की कृपा से एक अच्छा व्यवहार उजागर करना। इस अवसर पर मंडल के चेयरमैन एमके मौदगिल, संरक्षक दर्शन पुरी, प्रधान एमएल खुंगर, महासचिव संदीप मरवाह, मेहर चंद मुखी, कोषाध्यक्ष वेद ग्रोवर, मेहर चंद मुखी, एसके मिश्री, राज कुमार, शशि कपूर, प्रीतम सुधा, ओम प्रकाश, सुमित मित्तल, अमित गर्ग, एमएल सचदेवा, जोगिंद्र बिटटू, अनिल, पंकज गाबा व शिव शक्ति मंडल की कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
कुलवंत सिंह भट्टी को सम्मानित करते श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के पदाधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकार दिखा रहे समाज को आईना

Fri Nov 28 , 2025
गीता महोत्सव में रंगकर्मी कर रहे लोगों को जागरुक, कला परिषद करवा रही नुक्कड़ नाटक। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 27 नवम्बर : लोगों तक अपने मन की बात पहुंचाने तथा समाज को आईना दिखाने का लक्ष्य लेकर जब कलाकार अपनी कला का प्रस्तुतिकरण करते हैं, तो दर्शक भी पूरी तल्लीनता के […]

You May Like

advertisement