12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जनपद स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जनपद स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

योग को जीवनशैली बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में करें योगदान – मनोज कुमार पाण्डेय

योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि यह हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का अभिन्न अंग- मा० मंत्री

नियमित योगाभ्यास से न केवल रोगों से बचाव संभव है, बल्कि मानसिक शांति एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती

रायबरेली:- 21 जून 2026,
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, रायबरेली में भव्य योग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उ०प्र० मनोज कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया, इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग उ०प्र० शासन अनिल कुमार सागर, मा० विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल,जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तथा योग गुरु डॉ० रवि प्रताप सिंह द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा उपस्थित जनसमूह ने उनके प्रेरणादायक उद्बोधन को सुना।
(कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर देवेंद्रानंद जी महराज व वरिष्ठ योग शिक्षा राम शरण जी उपस्थित रहें)
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मा० मंत्री जी ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि यह हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का अभिन्न अंग है। योग शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाता है।
उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकार किया है और यह भारत की वैश्विक पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस की शुरुआत हुई, जो आज जन-जन के स्वास्थ्य और कल्याण का माध्यम बन चुका है।
मा० मंत्री जी ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली एवं बढ़ते तनाव के बीच योग अत्यंत आवश्यक हो गया है। नियमित योगाभ्यास से न केवल रोगों से बचाव संभव है, बल्कि मानसिक शांति एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ एवं अनुशासित समाज के निर्माण में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए योग के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। योग को जन-आंदोलन के रूप में विकसित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के अंत में मा० मंत्री जी ने सभी उपस्थित जनसमूह को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया तथा स्वस्थ, निरोग एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागिता हेतु प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ समस्त तहसील मुख्यालयों, विकास खण्ड मुख्यालयों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी रही। सभी स्थानों पर प्रातः निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया तथा योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
इसके पश्चात विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विजयी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० नवीन चंद्रा, अपर जिलाधिकारी (वि/रा०) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० पूनम यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी व जनसामान्य उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग से होगा शारीरिक व मानसिक विकास- जनपद न्यायाधीश

Mon Jun 22 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत योग से होगा शारीरिक व मानसिक विकास- जनपद न्यायाधीश रायबरेली:- 21 जून 2026उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान में आज ‘विश्व योग दिवस’ के उपलक्ष्य […]

You May Like

advertisement