मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की समीक्षा बैठक

सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के दिए निर्देश,कहा-छोटे-छोटे सुधार से आते हैं बड़े बदलाव।

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 20 अगस्त :
हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सत्र से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मानसून सत्र की गरिमा और कार्यवाही की सुचारूता को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ की जाएं। उन्होंने सचिवालय की सभी शाखाओं को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सत्र शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह मुकम्मल हों। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सुधारों से बड़े बदलाव आते हैं। सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को अपने कार्य की स्पष्टता रहनी चाहिए और हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हर सत्र पिछले सत्र से बेहतर हो। व्यवस्था के नाते हमसे जो अपेक्षाएं रहती हैं, उन पर खरा उतरें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सत्र के दौरान सदस्यों, मीडिया तथा आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा कर ली जाए। उन्होंने विशेष रूप से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और संभावित आवश्यकताओं को पहले से चिह्नित कर उनका समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विधान सभा कर्मचारी सदस्यों व आगंतुकों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार रखें।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कमी की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने दायित्वों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, ताकि सदन की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्बाध रूप से संचालित हो सके।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार की ओर से 27 अगस्त से विधान सभा का मानसून सत्र बुलाए जाने की घोषणा की गई है। सत्र को देखते हुए विधान सभा सचिवालय में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस अवसर विधान सभा सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 'कौशल आरम्भ

Fri Aug 21 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 एसवीएसयू के कम्प्यूटर साइंस एन्ड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा यज्ञ से की गई सत्र की शुरुआत, कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने भी डाली आहुतियां पलवल,20 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement