
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

एसवीएसयू के कम्प्यूटर साइंस एन्ड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा यज्ञ से की गई सत्र की शुरुआत, कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने भी डाली आहुतियां
पलवल,20 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रों के साथ ‘कौशल आरम्भ’ हुआ। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ की उपस्थिति में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चेयरपर्सन प्रोफेसर ऊषा बत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का दोहरा एजुकेशन मॉडल अपने आप अनोखा है। विद्यार्थी कक्षा में सीखने के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी व्यवहारिक अनुभव लेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि यह जर्मन और जापान की तर्ज पर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि एआई के आने से कंप्यूटर के फील्ड में कई बड़े बदलाव आए हैं। विद्यार्थियों को उसके लिए भी तैयार रहना होगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि हमने कौशल के जरिए जेन-जी को सही दिशा देनी है।
कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को करियर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने की दिशा में पहल करें। कुबिट्स टेंसर्स के संस्थापक विंग कमाण्डर (रि.) डॉ. प्रतीक थापर, विप्रो के क्लाउड एन्ड इंफ्रास्ट्रक्चर हेड सौरभ वढेरा और ग्लोबस एट के संस्थापक एवं सीईओ आलोक सिन्हा ने पेनलिस्ट के रूप में कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट विद्यार्थियों को इनोवेशन और रचनाधर्मिता के लिए प्रेरित किया और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। तीनों पेनलिस्ट ने विद्यार्थियों को करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने के तमाम गुर भी बताए और उन्हें शुभकामनाएं दी।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर संवाद किया और करियर को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।
प्रोफेसर ऊषा बत्रा ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और तीनों पेनलिस्ट सहित अभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने वैदिक अनुष्ठान के साथ सभी विद्यार्थियों ने अपने करियर को नई ऊंचाइयां देने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर ऊषा बत्रा ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नवाचारी बनने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने इस मौके पर कौशल और नवाचार को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. रवींद्र कुमार, पारुल बेरवाल, रजनी, शालू, अनिल वधवा, दीपक, रजनीश, मनीषा, अनु कुमारी और शिल्पा सहित काफी संख्या में कंप्यूटर डिपार्टमेंट के शिक्षक उपस्थित थे।
यज्ञ में आहुतियां डालते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ, चेयरपर्सन ऊषा बत्रा और विद्यार्थी।


